Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा के पूरनी मोड़ पर गुरुवार 15 सितंबर को झारखंड के आदिवासी मूलवासियों ने झारखंड सरकार के प्रति 1932 खतियान लागू करने की खुशी में मांदर की थाप पर खुशी का इजहार करते हुए सरकार व संगठन के प्रतिनिधि झामुमो के केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल को फूल माला पहनाकर स्वागत किया. जमकर अतिशबाजी कर लोगों के बीच मिठाई बांटी गई. मौके पर किशोर मंडल, ठाकुर मांझी, विमल चौधरी, देवन टुडु, बोदीलाल हांसदा, चण्डी मिश्रा, विनोद मरांडी, चण्डी तिवारी, किशोर हांसदा, मनोज राणा, नईम शेख, पुर्णिमा लोहार, बगाल मरांडी, सपन लौहार, रंजीत महतो एवं सैकड़ों महिला, पुरुषों ने जशन मनाया व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया.
झामुमो नेता अशोक मंडल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिन के लिए लोगों दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व मेँ रात भर जागकर व कार्यकर्ताओं के घरों में मांड़ भात खाकर समय बिताया है. पुलिस के साथ लुका छिपी का खेल खेलते थे. झारखंड तो मिला था, पर अब यहां के लोगों को अधिकार भी मिलने लगा है. आंदोलनकारियों का सपना साकार होता देख खुशी हो रही है. उन्होंने सरकार के मंत्री समूह व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का तहेदिल से आभार प्रकट किया. लोगों से शांति पूर्ण तरीक़े से उत्सव मनाने की अपील की.