Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जगजीवन नगर स्थित धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय में 30 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमे जिले के सभी पदाधिकारी, सभी मंडल के अध्यक्ष, महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव में हर घर में तिरंगा लहराने की तैयारी पर चर्चा की गई.
मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश अमृत महोत्सव मना रहा है. लोगों के मन में उत्साह और उमंग है और देश ने तय किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर में तिरंगा लहराएगा. आज भारतीय जनता पार्टी ने बैठक में तय किया कि केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए हर कार्यकर्ता लोगों को प्रेरित करेगा, सहयोग करेगा और यह प्रण करेगा कि हर घर में तिरंगा लहराए. उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा की शुरुआत 9 अगस्त क्रांति दिवस के दिन से हो जाएगी. युवा मोर्चा तिरंगा रैली निकालेगा., महिला मोर्चा, महिलाओं को प्रेरित करेगा, जबकि किसान मोर्चा किसानों के बीच जाएगा. उन्होंने कहा कि धनबाद में इस कार्यक्रम को संजीव अग्रवाल देखेंगे.
यह भी पढ़ें: धनबाद: आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस करेगी पदयात्रा : ब्रजेन्द्र सिंह