Dhanbad : धनबाद के होटल रतन विहार में 15 फ़रवरी को लोजपा का अभिनंदन समारोह हुआ. इसमें लोजपा (रामविलास) के महानगर अध्यक्ष रामनंदन पासवान ने झारखंड के नव मनोनित प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को माला पहना कर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश महासचिव सह धनबाद प्रभारी राकेश कुमार सिंह थे.
मजबूती लिए दिन-रात काम करेंगे : स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवमनोनित प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं जनशक्ति मजदूर सभा ( लेबर सेल ) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश पासवान एवं वीरेन्द्र प्रधान का आभार व्यक्त किया. कहा कि उन्हें झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, उसका जिम्मेवारी के साथ निर्वाह करेंगे. वे पार्टी के मजबूती लिए दिन-रात काम करेंगे.
अब लोजपा बड़ी कामयाबी: लोजपा के जिला महानगर अध्यक्ष रामानंद पासवान ने कहा कि झारखंड में अब लोजपा बड़ी कामयाबी हासिल करेगी. इस मौके पर जनशक्ति मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने पी. एन. राम को जनशक्ति मजदूर सभा (लेबर सेल) के प्रधान महासचिव के पद पर मनोनित किया.समारोह में बिहारी लाल चौहान, रंजीत सिंह, हरिचरण पासवान, अनिल शर्मा, तेज नारायण सिंह पटेल, नरेन्द्र कुमार सिन्हा, खुर्शीद अंसारी, हसन रजा, जितेन्द्र सिंह, बी. के. प्रसाद, गौतम चटर्जी, ए. के. सिंह, भगवान दास आदि उपस्थित थे .
यह भी पढ़ें : BCCL से रिटायर्ड हैं, तो आएगा संतोष महतो का फोन