Ranchi: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में आज से घने बादल छटेंगे. लेकिन हल्के और आंशिक तौर पर बादल कायम रहेंगे. इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. रांची और आसपास के जिलों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश संभव है.
धनबाद सबसे गर्म, रांची रहेगा ठंडा
आज के दिन तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है. बावजूद इसके पलामू, कोडरमा और जमशेदपुर का तापमान 33.0 डिग्री के करीब रहेगा. सबसे अधिक तापमान धनबाद का होगा. यहां अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री तक हो सकता है. संथाल में कई जिलों का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है. रांची में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री रहने की संभावना है.
शुक्रवार को विभिन्न जिलों का संभावित तापमान
डिग्री सेल्सियस में
देवघर 34.0 25.0
धनबाद 35.0 25.0
दुमका 32.0 26.0
गिरिडीह 31.0 25.0
कोडरमा 32.0 22.0
पलामू 33.0 22.0
बोकारो 30.0 24.0
रामगढ़ 30.0 22. 0
हजारीबाग 31.0 20.0
रांची 29.0 23.0
जमशेदपुर 33.0 26.0
इसे भी पढ़ें-Good News : 253 PGT शिक्षकों की सेवा हुई कंफर्म, वेतन वृद्धि-निर्धारण का मिलेगा लाभ