Ranchi : ठंड बढ़ गई है. राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर रात गुजारने वालों और गरीब-गुरुबों की परेशानी बढ़ गई है. इनकी परेशानी को देखते हुए एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल और गर्म कपड़े का वितरण किया गया. मौके पर संस्था के सदस्यों ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है. ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना पुण्य का काम है.
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,मनोज चौधरी, बिष्णु सोनी ने हेहल प्रखंड के पाहन टोली की सामाजिक कार्यकर्ता किरण बंदो की उपस्थिति में पाहन टोली के मैदान में विभिन्न बस्तियों से आये लगभग 225 जरूरतमंदों के बीच कंबल, टोपी, मोजा, बिस्किट समेत कई सामग्री का वितरण किया. मौके पर मनोज कुमार चौधरी, सज्जन पाडिया, बिष्णु सोनी, ओमप्रकाश सरावगी, पवन पोद्दार(ताउ), विशाल जालान, सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, आलोक सिंह, धीरज कुमार गुप्ता, धर्मजीत सिंह इनके अलावा भी संस्था के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : BREAKING : सीएम हेमंत सोरेन कल जाएंगे ईडी कार्यालय, बन्ना गुप्ता ने की पुष्टि