Search

 
 
 

डुमरिया : भाजपा एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने उपायुक्त से की शिकायत

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष टुकाई मरांडी ने शनिवार को उपायुक्त विजया जाधव से प्रखंड में चल रही विभिन्न योजनाओं में अनियमितता और मनमानी किए जाने की शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जल मीनार निर्माण में खराब गुणवत्ता का कार्य किया जा रहा है. जिसके कारण दो वर्ष में जल मीनार खराब हो जाते हैं. योजना स्थल पर बोर्ड भी नहीं लगाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-guava-cell-management-distributed-study-materials-among-children/">नोवामुंडी

: गुवा सेल प्रबंधन ने बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का किया वितरण

खुलेआम शराब बेचने की शिकायत

बादलगोड़ा में ग्राम सभा के सहमति के बिना तालाब का निर्माण मशीन से किये जाने की शिकायत की गई. कोवाली से डुमरिया सड़क निर्माण योजना में सड़क पर संवेदक द्वारा पानी का छिड़काव नहीं किये जाने से धूल उड़ने की जानकारी भी दी गई है. इसके अलावा जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र, पशु शेड और अंबेडकर आवास योजना में बिचौलिए के हावी होने, हाट बाजारों में खुलेआम शराब बेचने की शिकायत करते हुए उपायुक्त से निष्पक्ष जांच करने और कारवाई करने की मांग एसटी मोर्चा के अध्यक्ष टुकाई मरांडी द्वारा की गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही