Dumariya : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत की मुखिया फुलमनी मुर्मू ने शनिवार को गांव जंगल ब्लॉक में दामपाबेड़ा टोला का दौरा किया. मुखिया ने टोला के सबर परिवारों की समस्याओं की जानकारी ली. फुलमनी मुर्मू आदिम जनजाति सबर परिवारों के घर जाकर उनकी समस्याओं को जाना. दामपाबेडा़ में आदिम जनजाति सबर के 15 परिवार हैं. कुछ वर्ष पहले 25 से 30 परिवार निवास करते थे. टोला में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : जन्म मृत्यु निबंधन कार्य से संबंधित प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित
आधे से भी अधिक लोग किसी ना किसी बीमारी से ग्रसित हैं. सभी का आधार कार्ड भी नहीं बना है. यहां के सबर परिवार राशन, पेंशन, बिजली और अन्य सरकारी लाभ से वंचित हैं. मुखिया फुलमनी मुर्मू ने बताया की दामपाबेड़ा के आदिम जनजाति सबरों की समस्याओं को बीडीओ के समक्ष रखेंगी और उनके समाधान का प्रयास किया जायेगा. मुखिया के साथ बीएफटी रघुनाथ मार्डी, सावना मुर्मू, उदय मुर्मू, बुधु सबर आदि उपस्थित थे.