Dumka : दुमका देवघर मुख्य मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ दुधानी के बीच श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह घटना सोमवार रात की बतायी जा रही है. बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बस नें सवार 35 लोग घायल हो गये है.
बताया जा रहा है कि सभी लोग बासुकीनाथ में पूजा करने के बाद बिहार के नालंदा जिला के अस्थमा गांव लौट रहे थे. बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय समाजसेवी जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में से 9 को बेहतर उपचार के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया.
कृषि मंत्री के आदेश पर अधिकारी हुए रेस
दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक सह कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, बड़े पदाधिकारी को इसकी सूचना दी. जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू , अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत आशुतोष ओझा एवं सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल, रोहित, रंजन, कुंदन पत्रलेख, छोटू शाह, गौरव कांत प्रसाद ,केशव साह, राजेश गुप्ता सहित कई युवाओं ने घायलों को इलाज में भरपूर सहयोग प्रदान किया.
इसे भी पढ़ें – धनबाद: मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट, तनाव
घायलों को ठंड से बचाव के लिए दिया कंबल
जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी व कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा ठंड से बचाव के लिए सभी घायलों को कंबल दिया गया. साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल के द्वारा बिस्किट का वितरण किया गया. घायलों को भोजन भी करवाया गया.
इसे भी पढ़ें – कोरोना अपडेट: जमशेदपुर में 500 के नीचे पहुंचा एक्टिव केस, सोमवार को 30 मिले पॉजिटिव