Ranchi : झारखंड में मंगलवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. गर्म लहर का प्रकोप जारी रह सकता है. राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. दुमका में सबसे अधिक गर्मी हो सकती है. यहां तापमान का पारा 41 डिग्री रहने की संभावना व्यक्त की गई है. धनबाद-जमशेदपुर यह तापमान में मामूली कमी आ सकती है. इन शहरों का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की गई है.
विभिन्न शहरों में मंगलवार को संभावित तापमान
- शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
- रांची 39.0 21.0
- बोकारो 39.0 21.0
- पलामू 39.0 23.0
- दुमका 41.0 22.0
- जमशेदपुर 40.0 24.0
- देवघर 39.0 22.0
- गिरिडीह 39.0 23.0
- धनबाद 39.0 23.0
- हजारीबाग 39.0 21.0
- रामगढ़ 39.0 21.0
- कोडरमा 39.0 24.0