Vineet Upadhyay
Ranchi : कभी पूरे कोल्हान क्षेत्र में आतंक का दूसरा नाम नक्सली कुंदन पाहन हुआ करता था. लेकिन उसके 2017 में सरेंडर करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. पूर्व नक्सली कुंदन पाहन को पुलिस अब तक एक भी केस में सजा नहीं दिला पायी है. वर्ष 2010 से लेकर अब तक कुंदन पाहन के जितने भी केस में कोर्ट ने फैसला सुनाया है, उसमें से एक भी केस में पुलिस उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत नहीं कर पायी. जिसका नतीजा है कि कोर्ट ने कुंदन को 15 अलग-अलग मामलों में बरी कर दिया है. इसमें ज्यादातर मामले हत्या,हत्या का प्रयास, लेवी वसूलने, पुलिस टीम पर हमला करने, लूटपाट और आर्म्स एक्ट से जुड़े हुए हैं.
कुंदन MCC का टॉप नक्सली था और उसपर झारखंड पुलिस ने 15 लाख का इनाम रखा था. इतना ही नहीं सीमावर्ती राज्यों की पुलिस भी कुंदन पाहन के आतंक से परेशान थी. झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर कुंदन ने वर्ष 2017 में सरेंडर किया था. जिसके बाद फिलहाल उसे हजारीबाग ओपन जेल में रखा गया है. कुंदन पाहन के खिलाफ किस केस में कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया है, पढ़ें उन सभी केसों के बारे में. साथ ही इस खबर के जरिए जानें कि कुंदन पाहन पर चल रहे कौन-कौन से केस फिलहाल लंबित हैं और कोर्ट में उनकी स्थिति क्या है.
इसे भी पढ़ें – अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चला अभियान, पिठोरिया पुलिस ने 3 क्विंटल जावा महुआ किया नष्ट
जानें उन सभी केसों जो कुंदन पाहन पर चल रहे हैं
थाना | कांड संख्या | फैसला |
तमाड़ | 97/2009 | बरी |
बुंडू | 87/2009 | बरी |
बुंडू | 90/2010 | बरी |
बुंडू | 51/2009 | बरी |
बुंडू | 45/2004 | बरी |
बुंडू | 20/2004 | बरी |
अनगड़ा | 91/2014 | बरी |
तमाड़ | 97 /2009 | बरी |
बुंडू | 94/2009 | बरी |
तमाड़ | 51/2014 | बरी |
बुंडू | 23/2004 | बरी |
बुंडू | 88/2009 | बरी |
बुंडू | 68/2004 | बरी |
अनगड़ा | 85/2008 | बरी |
नामकुम | – | बरी |
धुर्वा | 140/2012 | पेडिंग |
बुंडू | 65/2008 | पेडिंग |
तमाड़ | 69/2014 | पेडिंग |
अड़की | 63/2006 | पेडिंग |
तमाड़ | 44/2008 | पेडिंग |
अनगड़ा | 61/2009 | पेडिंग |
जिन मामलों में ट्रायल जारी है उसमें 5 करोड़ नकद समेत 1 किलो सोने की लूट,स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदवार और पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या के अलावा आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – बिहार के गया में मिले 4 कोविड पॉजिटिव मरीज, इंग्लैंड और म्यांमार से आये हैं सभी