Jaipur : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज बुधवार को सवाई माधोपुर (राजस्थान) के भाड़ौती से शुरू हुई. भारत जोड़ो यात्रा में अबतक कई फिल्मी अभिनेताओं के साथ-साथ अन्य चर्चित चेहरे और पूर्व सैनिक शामिल हो चुके हैं.
भारत जोड़ो यात्रा के 97वें दिन आज RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन नजर आये. वे कुछ दूर तक राहुल गांधी के साथ चले. खबर है कि कांग्रेस की यह पदयात्रा आज बिलोना कलां में रात्रि विश्राम करेगी.
#WATCH | Former RBI Governor Raghuram Rajan briefly joins the Congress party’s Bharat Jodo Yatra. The Yatra resumed this morning from Bhadoti of Sawai Madhopur in Rajasthan. pic.twitter.com/KAQSonrfxE
— ANI (@ANI) December 14, 2022
#BharatJodoYatra में @RahulGandhi जी के साथ कदम मिलाते RBI के पूर्व गवर्नर श्री रघुराम राजन…
नफ़रत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि- हम होंगे कामयाब। pic.twitter.com/MFV6izCpcw
— Congress (@INCIndia) December 14, 2022
कांग्रेस ने राहुल गांधी के साथ रघुराम राजन की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम मिलाते आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन. नफरत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि हम होंगे कामयाब.
इसे भी पढ़ें : अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल, इस शख्स ने एलन मस्क से छीना दुनिया के सबसे रईस इंसान का ताज
रघुराम राजन यूपीए सरकार के समय गवर्नर बनाये गये थे
रघुराम राजन की बात करें तो वे कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के समय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर बनाये गये थे. उस समय मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे. राजन कांग्रेस के करीबी माने जाते हैं. बता दें कि रघुराम राजन ने चार सितंबर 2013 को आरबीआई के 23वें गवर्नर का कार्यभार संभाला था. तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद वे शिक्षा की दुनिया में लौट गये थे. लेकिन उन्होंने कहा था कि देश को जब भी मेरी जरूरत होगी, अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं.
यात्रा 21 दिसंबर तक राजस्थान में रहेगी
वर्तमान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आठ राज्यों के 41 जिलों से होकर गुजर गयी है. अभी यात्रा राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में है. यात्रा में शामिल पदयात्री अबतक 803 किमी का सफर तय कर चुके हैं. जानकारी के अनुसार यात्रा 21 दिसंबर तक राजस्थान में रहेगी. भारत जोड़ो यात्रा का 10 जनवरी तक का कार्यक्रम जारी किया जा चुका है. कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर तक जायेगी.