Ranchi: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रांची सहित राज्यभर में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रह सकता है. इन दिनों राज्यभर में न्यूनतम तापमान लगभग 13 से 14 डिग्री सेल्सियस और उच्चतम तापमान लगभग 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है.
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 11 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. जिसके बाद लगभग 14 दिसंबर के आस-पास इसका असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में इसके बाद ठंड बढ़ने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें –दलालों की दिलेरी- कंपनी को बेच दी वन भूमि, अब क्षतिपूरक के रूप में फॉरेस्ट को ही लौटाने की तैयारी
चाईबास का तापमान सबसे ज्यादा रहा
चाईबासा का तापमान रहा सबसे अधिक 31.4 और बोकारो में रहा सबसे कम 11.1 डिग्री सेल्सियस –
रांची सहित पूरे राज्य में सोमवार को मौसम साफ रहा. फिलहाल राज्य में ठंड सामान्य है. राज्यभर में सबसे अधिक तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का और सबसे कम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो का दर्ज किया गया.
इसके साथ ही सोमवार को रांची का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस और उच्चतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
इसके साथ ही जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और उच्चतम तापमान 30.4 डिग्री, डाल्टेगंज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और उच्चतम तापमान 30.4 डिग्री, बोकारो का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री और उच्चतम तापमान 27.1 डिग्री और चाईबासा का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री और उच्चतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें – अच्छी खबर : बिहारी प्रवासी मजदूर के लाल ने कर दिया कमाल,IIT रुड़की में स्वर्ण पदक जीता