Search

 
 
 

फुसरो : संस्कार युक्त शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता : अजय कुमार

 
Phusro : जारीडीह बाजार स्थित अवध बिहारी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को वार्षिकोत्सव दादा-दादी, नाना-नानी मातृ पितृ सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. वनांचल शिक्षा समिति झारखंड के सचिव अजय कुमार तिवारी, धनबाद विभाग के विभाग प्रमुख विवेक कुमार पांडे, स्थानीय विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर प्रहलाद बरनवाल, सचिव समाजसेवी अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरविंद भूषण डे, पूर्वी मुखिया कंचन देवी, पश्चिम मुखिया देवंती देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज में बड़ों के प्रति प्रेम आदर सम्मान बना रहता है. संस्कार युक्त शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता है. हर घर में सीता, सावित्री, मीरा का दर्शन हो. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पुरातन छात्र कृष्णा गुप्ता, निरल कुमार, सुभाष, महेंद्र, सुभाष, धीरज, शकुंतला, दीक्षा, रुबीना, रीता, अरुण, काजल, पिंकी, श्वेता, खुशबू, सुमित आदि का सराहनीय योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/petarwar-businessmen-staged-anger-rally-against-excise-duty/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : उत्पाद शुल्क के विरोध में व्यवसायियों ने निकाली आक्रोश रैली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही