Garhwa : कर्नाटक के हुबली धरवाड़ में 12 से 16 जनवरी को 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया था. वहां गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल निवासी आर्यभट्ट विज्ञान क्लब के समन्वयक आलोक कुमार चौधरी को सर्वोच्च राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया. यह पुरस्कार व्यक्तियों और स्वयंसेवी संगठन को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है. पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय विकास या समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना और उनमें समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है.
इसे भी पढ़ें:- धनबाद: सत्ता व माफिया ताकतों ने मिलकर कराई थी महेंद्र सिंह की हत्या: सुधीर महतो
कई क्षेत्रों में दिया जाता है यह पुरस्कार
यह पुरस्कार स्वास्थ्य अनुसंधान, नवाचार, संस्कृति, मानव अधिकारों की रक्षा, कला और साहित्य, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और अकादमिक जैसे उत्कृष्ट कार्यकलापो के लिए मिलता है. कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसव राज बोम्मई ने आलोक चौधरी को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार दिया. आलोक चौधरी को प्रमाण पत्र. मेडल और एक लाख रुपए नकद देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार मिलने से आर्यभट्ट विज्ञान क्लब के सभी सदस्य और जिले के लोग काफी खुश हैं.
इसे भी पढ़ें:-जी-20 की अध्यक्षता भारत को गौरवान्वित करने वाला – आरती कुजूर