Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव की उपस्थिति में बुरुडीह डैम में मछली का जीरा छोड़ा गया. जिला मत्स्य पदाधिकारी अलका पन्ना की देखरेख में एक लाख 10 हजार मछली का जीरा डैम में छोड़ा गया. इनमें रोहू, कतला व मृगाल प्रजाति का 80 हजार व ग्रास कप प्रजाति का 30 हजार जीरा है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : मानगो नगर निगम का साफ सुथरी छवि का व्यक्ति बने चेयरमैन व डिप्टी चेयरमैन- सरयू राय
जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने बताया कि इस वर्ष अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. इससे बुरुडीह समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को तो विभिन्न प्रजाति की मछली का स्वाद तो मिलेगा ही, दर्जनों लोगों को रोजगार के अवसर पर प्राप्त होंगे. इस मौके पर मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अमरेंद्र वर्मा, मुखिया वैद्यनाथ मुर्मू, मत्स्यजीवी समिति के प्रफुल्ल सिंह, सैमसन मुर्मू, खगेन भुइयां, विश्वनाथ गोराई समेत अनेक लोग उपस्थित थे.