Ghatshila : भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई. मौभंडार स्थित बिरसा चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने कहा कि हम सभी को उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा झारखंड सहित पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत थे.
इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा: नकली लॉटरी टिकटों की बिक्री कर गरीबों को लूट रहे हैं माफिया, प्रशासन बना है तमाशबीन
राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत किया
उनका अदम्य साहस हम सभी के लिए एक प्रेरणा है. उन्होंने महाजनी प्रथा के विरूद्ध जबरदस्त उलगुलान किया और झारखंड वासियों में गुलामी के विरूद्ध राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का कार्य किया. भगवान बिरसा मुण्डा के संकल्प को पूरा करना ही आज उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
इसे भी पढ़ें :पटमदा : भगवान बिरसा मुंडा को पटमदा वासियों ने दी श्रद्धांजलि
इन लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया
मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य विजय पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे, मंडल उपाध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मुखिया निताई मुंडा, पंचायत समिति सदस्य जगन्नाथ कालिंदी, वरिष्ठ नेता दीनबंधु गुप्ता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति, मंडल कोषाध्यक्ष विक्रम साव ,मंडल महामंत्री तुषार दत्ता, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, स्वागतो चक्रवर्ती, साहिल आनंद, मंदीप सिंह काका, सुरेंद्र नाथ फूफा बारिक, डॉ नरेश महतो, समेत सभी ने बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर एवं उन्हें नमन किया.
इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर : ट्रिपल मर्डर केस में आशीष गोराई के भाई ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी