Ghatshila (Rajesh Chowbey) : खतियानधारी जोहार यात्रा 31 जनवरी को जमशेदपुर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू किया जाना है. यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन ने घाटशिला विधानसभा स्तरीय तैयारी समिति का गठन किया है. तैयारी समिति में मुख्य संयोजक जगदीश भगत, संयोजक मंडली के सदस्य रामदास हांसदा, कान्हु सामंत, बाघराय मर्डी, काजल डॉन, करुणाकर महतो, दादू राम बेसरा, मुखिया कन्हाई माहली, मुखिया विक्रम टूडू, मुखिया अर्जुन मार्डी, संजीवन पातर, कमल मंडल, चेतन मुर्मू को बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : रैफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से चक्रधरपुर में चलाया स्वच्छता अभियान
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान
इनके अलावे घाटशिला प्रखंड के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वकील हेम्ब्रम, सचिव रतन महतो, धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा, सचिव नरेन सोरेन, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव सोमाइं सोरेन, गुड़ाबांधा प्रखंड अध्यक्ष सूराई टूडू सहित अन्य को भी सदस्य बनाया गया है. विधायक रामदास सोरेन ने कहा विधानसभा क्षेत्र में 56 पंचायत हैं जिसमें से प्रत्येक पंचायत से खतियान धारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा.