Ghatshila (Rajesh Chowbey) : हुलगरिया के कीताडीह मैदान में माझी परगना महाल के देश विचार सचिव बहादुर सोरेन की अध्यक्षता में शनिवार को ग्राम प्रधान, माझी बाबा, गोडेत, एवं नायके की बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्थानीय नीति पर चर्चा की गई. झारखंड अलग राज्य बने 22 साल पूरे होने के बाद भी स्थानीय नीति परिभाषित नहीं हो पाई है. इससे आदिवासी, मूलवासी एवं खतियानधारी अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. इसके अलावा ग्राम सभा को भी अब तक पूर्ण मान्यता नहीं मिली है. इसके कारण कहीं भी किसी प्रकार का बिना ग्राम सभा के ही काम हो रहा है. समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि सभी स्कूलों में ओलचिकी लिपि की पढ़ाई शुरू की जाए अन्यथा 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से विरोध प्रकट करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-giving-importance-to-obcs-from-organization-to-government-raj-sinha/">धनबाद
: संगठन से लेकर सरकार तक में ओबीसी को महत्व दे रही भाजपा-राज सिन्हा
: संगठन से लेकर सरकार तक में ओबीसी को महत्व दे रही भाजपा-राज सिन्हा
Leave a Comment