Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के खेरवाल दिशोम जाहेर गाड़ चेंगजोड़ा में राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए सोमवार को पूजा अर्चना की गई. ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के नेतृत्व में जाहेर थान कमेटी के सदस्यों ने पूजा अर्चना करायी. नायके बाबा गोपीनाथ मुर्मू ने विधिवत पूजा अर्चना की. मौके पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थी. अपनी कार्यशैली से राज्य की जनता में अमिट छाप छोड़ी है. जनजातीय हितों के लिए हमेशा सजग रही. राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद के लिए नामांकन की है. आज देश का जनजातीय समाज गर्व महसूस कर रहा है.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर : पटमदा-बोड़ाम के कई पीडीएस डीलरों को मई माह का नहीं मिला खाद्यान्न
देवी-देवताओं से द्रौपदी मुर्मू की जीत की दुआ मांगी
इस लिए जाहेर गाड़ कमेटी के सदस्यों ने इष्ट देवी देवताओं से द्रौपदी मुर्मू की जीत की दुआ मांगी. इस मौके पर जाहेरथान के संरक्षक राम किशोर मुर्मू, बांकी के मुखिया फागु सोरेन, उप मुखिया बिशु टुडू, दुलाल मुर्मू, सुदाम मुर्मू, रमेश माण्डी, ममता मुर्मू, विजोमनी मुर्मू, मिरु मुर्मू, झूलीराम टुडू, जितराय बास्के, पानसुरी हांसदा, गुरुवारी सोरेन, सुमि हांसदा, फुलमनी सोरेन, नीलमणि मुर्मू, मंगली मुर्मू, सुमित्रा मुर्मू, फागु मुर्मू, लुखी मुर्मू, सुनाराम हांसदा समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे.