पैतृक गांव कोदईबांक के महादेव मंदिर में हुआ आयोजन
Tisri (Giridih) : पू्र्व मुख्यमंत्री और भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सावन की दूसरी सोमवारी पर 17 जुलाई को अपने पैतृक गांव कोदईबांक स्थित महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया. विधिवत पूजा-पाठ के बाद उन्होंने भोलेनाथ से राज्य के लोगों की सुख- समृद्धि की कामना की.
विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच मरांडी ने मंदिर में पूजा की और विधि-विधान के साथ महादेव का रूद्राभिषेक पूजन किया. उन्होंने कहा कि पवित्र सावन माह भोलेनाथ की आराधना का अलग ही महत्व है. इससे पूर्व पंडितों ने मरांडी को अंगवस्त्र देकर प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी. मौके पर भाजपा के गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पंसस माला सिन्हा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. पूजा के बाद बाबूलाल अन्य नेताओं के साथ गांवा प्रखंड के लिए रवाना हो गए.
यह भी पढ़ें : धनबाद : जीवन ज्योति स्कूल में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले भवन का उद्घाटन