Giridih : बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय में राज्य सरकार के खिलाफ आगामी 8 नवंबर को भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्रम में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी शिरकत करेंगी. इसकी तैयारी शुरू हो गई है.
भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि 8 नवंबर को भाजपा कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. इसे लेकर सभी पंचायतों में कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही है. बेंगाबाद प्रखंड के छोटकी खरगडीहा के मंडल अध्यक्ष मितनारायण वर्मा और बेंगाबाद मंडल अध्यक्ष शिवपूजन राम सभी पंचायतों का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी शामिल होंगी.
यह भी पढ़ें : गिरिडीह : नगर निगम चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, ताल ठोक रहे हैं कई उम्मीदवार