Giridih : झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को ज़रूरी दिशानिर्देश दिया गया. बैठक में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पशुधन विकास योजना, सुखाड़ राहत योजना, स्कॉलरशिप योजना व अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की गई.
समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि 29 दिसंबर को राज्य सरकार के तीन साल पूर्ण होने पर राज्य व जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. बैठक में डीडीसी शशि भूषण मेहरा, अपर समाहर्ता विलसन भेंगरा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : गिरिडीह : गांडेय प्रखंड में 22 को माले करेगी प्रदर्शन