Giridih : जिले के पीरटांड प्रखंड के पालगंज मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक अशोक कुमार वर्णवाल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. अवकाश प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार वर्णवाल के विदाई समारोह में स्थानीय लोगों के अलावा झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे. पीरटांड़ के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रविंद्र प्रसाद ने कहा कि अशोक कुमार वर्णवाल ने लंबे समय तक मध्य विद्यालय पालगंज में अपनी सेवा दी है.
उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है. उनके कार्यकाल में विद्यालय का सर्वांगीण विकास हुआ है. प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव मैनेजर सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कुमार वर्णवाल काफी बेहतर काम कर विद्यालय के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे. आज वह सेवानिवृत हुए हैं. प्राथमिक शिक्षक संघ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है. मौके पर रामकिंकर उपाध्याय, महेंद्र प्रसाद, सीआरपी आशीष कुमार, रूपेश बक्शी, भरत महतो, संजय वर्णवाल, आशा देवी, सुनील कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : सिंदरी : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुकों को मिला स्वीकृति पत्र