झारखंड राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीता रजत व कांस्य
Giridih : खेलो झारखंड राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता में गिरिडीह के कुणाल हाजरा ने रजत पदक व मनीष कुमार ने कांस्य पदक जीता. जिला वुशु संघ के महासचिव आकाश स्वर्णकार ने बताया कि गिरिडीह जिला शिक्षा विभाग की ओर से यहां से 8 खिलाड़ी और दो कोच की 10 सदस्यीय टीम रांची गई थी। रांची के खेल गाँव में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न स्कूलों से लगभाग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें गिरिडीह के कुणाल हाजरा अंडर 17 आयु वर्ग के अंडर 65 किलोग्राम में खेलते हुए रजत पदक अपने नाम किया. वहीं अंडर 56 किलोग्राम में मनीष कुमार ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम अलीन टोप्पो व एपीओ कुमार राज ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं. इधर, गिरिडीह जिला वुशू संघ के अध्यक्ष संदीप डंगेच ने बताया कि यहां के खिलाड़ी लगातार राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता में पदक जीतकर पूरे गिरिडीह का नाम रौशन कर रहे हैं. गिरिडीह वुशु संघ इनके उज्वल भविष्य की कामना करती है. गिरिडीह जिला वुशु संघ के संरक्षक मुकेश जालान, राजेंद्र तर्वे, अनिल मिश्रा, संतोष खत्री, अमित स्वर्णकार, साधन पटनायक, अनिता कुमारी ओझा, रोहित राय, अभिषेक कुमार अन्य पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों और उनके कोच अभिषेक कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना की है.
यह भी पढ़ें: तेनुघाट : डैम का जलस्तर बढ़ा, खोले गए चार रेडियल गेट