महासचिव पद पर चुन्नू कांत ने लगाया जीत का चौका, उपाध्यक्ष अजय ने तोड़ा बर्षों का वर्चस्व
Giridih : अधिवक्ता संघ चुनाव में प्रकाश सहाय दुबारा अध्यक्ष चुन लिये गए हैं. इधर महासचिव पद पर चुन्नू कांत ने जीत का चौका लगाया है. श्री सहाय ने सीधी टक्कर में सुखदेव भास्कर को 202 मतों से पराजित किया, जबकि चुन्नू कांत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूरन महतो को पचासी मतों से पराजित किया. उपाध्यक्ष पद पर बाल गोविंद साहू को पराजित कर अजय कुमार सिन्हा ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने वर्षों से वर्चस्व बनाए रखने वाले बाल गोविंद साहू को करीबी मुकाबले में पराजित किया.
संयुक्त सचिव( प्रशासन ) पद पर दशरथ प्रसाद ने शिवेंद्र कुमार सिन्हा को 57 मतों से पराजित किया. सबसे करीबी मुकाबला कोषाध्यक्ष पद पर हुआ. शिव कुमार गुप्ता ने अमित कुमार सिन्हा को एक मत से पराजित किया. उन्हें 215 व उनके प्रतिद्ंद्वी अमित को 214 मत हासिल हुए. चुनाव में सबसे खास बात यह रही कि सभी पदों पर कड़ी टक्कर हुई. कई उम्मीदवारों ने अपना पद बरकरार रखा तो कई लोगों को करीबी हार का सामना करना पड़ा. समाचार लिखे जाने तक कार्यकारिणी समिति सदस्यों के लिए मतों की गिनती पूरी नहीं हुई थी. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर विजयी उम्मीदवारों ने शहर में रैली निकाली और जमकर आतिशबाजी की. यह पहला मौका है जब अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम आने के बाद विजेताओं ने शहर में शानदार जुलूस निकाला.
उम्मीदवारों को मिले कुल मत
अध्यक्ष
प्रकाश सहाय-438
सुखदेव भास्कर-236
उपाध्यक्ष
अजय कुमार सिन्हा-323
बाल गोविंद साहू-302
महासचिव
विनय कुमार-20
चुन्नू कांत -355
पूरण महतो-270
संयुक्त सचिव (प्रशासन)
दशरथ प्रसाद-299
पंचानंद मुनि -110
संजय कुमार -20
शिवेंद्र कुमार सिन्हा -242
संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी)
एस. सामंथा-297
सुनीता कुमारी-257
कोषाध्यक्ष
अमित कुमार सिन्हा -214
धीरज कुमार सिन्हा -4
मीरा कुमारी-121
शिव कुमार गुप्ता -215
उदय शंकर सिन्हा-110
सहायक कोषाध्यक्ष
दिनेश कुमार राणा- 323
ज्योतिष कुमार सिन्हा-289
संतोष कुमार मिश्रा-55