Giridih : जमुआ प्रखंड के सुरजूगादी गांव में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर 27 अक्टूबर की रात भक्ति जागरण में रात भर श्रोता झूमते रहे. धनबाद व गिरिडीह से आए महिला एवं पुरुष गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्ति संगीत प्रस्तुत की. आयोजन समिति के रामजी सिन्हा ने बताया कि सुरजूगादी के चित्रांश परिवार ने इसका आयोजन किया. आयोजन स्थल पर चित्रांश परिवार के महिला व पुरुष सदस्य भी रात भर रहे. जागरण के सफल आयोजन में उप मुखिया सतीश कुमार निराला, सुनील सिन्हा, विपिन सिन्हा, विवेकानंद सिन्हा, संजय सिन्हा, आनंद सिन्हा, प्रणय सिन्हा, शेलेंद्र सिन्हा, आदर्श, अजीत, हिमांशु, रमन, आर्यन, साहिल समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा.
यह भी पढ़ें : गिरिडीह : बाइक सवार ने राह चलते युवक को मारी टक्कर, घायल
Subscribe
Login
0 Comments