NewDelhi : विश्व जनसंख्या को लेकर एक बड़ी खबर आयी है. दुनिया की आबादी आज 15 नवंबर को 8 अरब (8 बिलियन) हो गयी . संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की रिपोर्ट की मानें तो 2030 तक वैश्विक आबादी लगभग 8.5 अरब को छू लेगी. खबर है कि UN ने 2050 तक दुनिया की जनसंख्या 9.7 अरब और 2100 तक 10.4 अरब होने का अनुमान लगाया है. गणना के अनुसार ज्यादातर उन देशों में जन्म दर में बढ़ोतरी हो रही है, जहां प्रति व्यक्ति आय बेहद कम है.
UN की गणना के अनुसार 2023 में भारत चीन को पीछे छोड़ते हुए देश दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश हो जायेगा. अभी चीन की आबादी 1.44 बिलियन और भारत की आबादी 1.39 बिलियन है.
Climate justice gets harder as world population passes 8 billion https://t.co/eKTdwKGp07 pic.twitter.com/g6K3wUYWX1
— Reuters (@Reuters) November 15, 2022
इसे भी पढ़ें : श्रद्धा के हत्यारे आफताब ने कबूला, Yes i killed her, फ्रिज में शव के टुकड़े रखे थे, कमरे में नयी गर्लफ्रेंड थी…
जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार बेहद धीमी हो गयी है
हालांकि 1950 के बाद पहली बार ऐसा समय आया है, जब जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार बेहद धीमी हो गयी है. 2020 में जनसंख्या बढ़ोतरी की दर एक प्रतिशत से भी कम रही है. जनसंख्या को लेकर 2022 में UN के अनुमान के अनुसार पिछले कुछ दशकों में कई देशों में प्रजनन क्षमता तेजी से घटी है. जान लें कि विश्व की आबादी का दो-तिहाई हिस्सा ऐसे इलाकों में रहता है, जहां महिलाओं की प्रजनन दर 2.1 फीसदी से भी कम है.
इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हिंगोली से निकली, महाराष्ट्र के वाशिम जायेगी
61 देशों में जनसंख्या वृद्धि दर एक प्रतिशत से कम होगी
आकलन है कि दुनिया की आबादी ने 7 अरब से बढ़कर 8 अरब होने में 12 साल का समय लगाया. लेकिन अब 8 अरब से इसे 9 अरब होने में लगभग 15 साल का समय लगेगा. यानी दुनिया में जनसंख्या वृद्धि की दर में कमी आ रही है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 61 देशों या क्षेत्रों की आबादी में 2022 और 2050 के बीच एक फीसदी की कमी होने का अनुमान है.
यूएन की रिपोर्ट के अनुसार चीन और भारत की आबादी 1.4 अरब से ज्यादा है. 2050 तक दुनिया की आबादी में होने वाली बढ़ोतरी 8 देशों पर केंद्रित रहेगी. इसमें भारत, पाकिस्तान, कांगो, मिस्र, इथियोपिया, नाइजीरिया, फिलीपींस और तंजानिया शामिल हैं.