संताल परगना प्रभारी रेणुका मुर्मू ने बैठक में दी कार्यक्रम की जानकारी
Godda : गोड्डा जिला भाजपा कार्यालय में 10 सितंबर को महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष-सह-संथाल परगना प्रभारी रेणुका मुर्मू व गोड्डा जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष अमिता रक्षित मुख्य रूप से उपस्थित थीं. बैठक में रेणुका मुर्मू ने बताया कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय टीम झारखंड के प्रत्येक जिले में दो दिवसीय प्रवास पर आएंगी. यह टीम जिला कमेटी के सदस्य के साथ बैठक करेगी. यह केन्द्रीय टीम आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया के साथ बैठक करेगी साथ ही मिलेट फूड (मोटा अनाज) पर कार्यक्रम कर अस्पताल में फल वितरित कर महिला व नए वोटर्स के साथ बैठक करेगी. उन्होंने कहा कि केन्द्रीय टीम की मौजूदगी में कई कार्यकर्म आयोजित किए जाएंगे. बैठक में महामंत्री सरिता दुबे, पुष्प देवी, प्रतिमा भारती, अंजना झा, प्रीति कुमारी, यशोदा देवी, अर्चना कुमारी, रीता कुमारी, शांति देवी सहित अन्य कई महिला सदस्य मौजूद थी.
यह भी पढ़ें: बोकारो : नदी में डूबे तीनों युवकों का मिला शव, रिश्ते में थे मामा-भांजा