Ranchi : राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर 15 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आने वाली हैं. वे समारोह की मुख्य अतिथि होंगी. रांची और खूंटी का दौरा करेंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों, उलिहातु, खूंटी एवं रांची के कार्यक्रमों की रूपरेखा, कारकेड एवं विधि व्यवस्था की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को राज्यपाल रमैश बैस ने आला अधिकारियों के साथ राजभवन में बैठक की. इसमें मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी, कैबिनेट सचिव वंदना दादेल एवं अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) संजय लाटकर उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – रांची के ऐतिहासिक डुंबू-बुरू जतरा में उमड़ी भीड़
Subscribe
Login
0 Comments