Gudabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा पंचायत भवन में गुरुवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए एक बैठक की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. बैठक में उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने पंचायत कमेटी का पुनर्गठन करने के लिए दिशा निर्देश दिये. बैठक में प्रखंड संयोजक मंडली का गठन किया गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : फुटपाथ से हटाए गए पथ विक्रेताओं ने मनाया विरोध दिवस, चलाया हस्ताक्षर अभियान
संयोजक मंडली में ये लोग हुए शामिल
संयोजक मंडली में बिमल कर्मकार, मंगल मुर्मू, पशुपति माहली, जोरा मंडल, साकिला हेम्ब्रम, देवीलाल सोरेन, बेलबती मुर्मू, साहेब राम सोरेन, बंकिम सोरेन को शामिल किया गया. मौके पर 20 सूत्री सह प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, 20 सूत्री सदस्य बुकाई सोरेन, साकिला हेम्ब्रम, बेलबती मुर्मू, बिनोद बिहारी बागाल, बिरबल बेरा, कानाई लाल माहली, कारिया हेम्ब्रम, साहेब राम मांडी, मेघराई हेम्ब्रम, दुशराम मुर्मू, पशुपति माहली, जोरा मंडल, बंकिम सोरेन आदि उपस्थित थे.