Gumla: गला रेतकर लड़की की हत्या कर दी गई. यह घटना जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के उकरा पहाड़ पर हुई है. जहां एक अज्ञात लड़की का शव गुरुवार को बरामद हुआ है. लड़की की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है. लड़की का शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि लड़की के साथ दुष्कर्म करने बाद उसकी हत्या कर दी गई. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
जानकारी के अनुसार जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के उकरा पहाड़ पर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने एक लड़की का शव देखा. इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंचकर लड़की के शव को कब्जे में ले लिया. फिर मामले की छानबीन में जुट गई. आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद उसकी हत्या कर दी.
इसे भी देखें-
धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या
लड़की की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गयी है. खबर लिखे जाने तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस लड़की की पहचान कराने में जुटी हुई है. घटना के बाद पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की खोजबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें-लाल किला हिंसा और धार्मिक झंडा लगाने के मामले में राजद्रोह का केस दर्ज