Search

 
 
 

हजारीबाग : 108 एंबुलेंस की सेवा को तत्पर बनाने का निर्देश समेत 2 खबरें

 
गोल्डन आवर में मदद करने वाले गुड समरिटन को प्रोत्साहित करने की पहल डीटीओ ने की सड़क सुरक्षा की समीक्षा Hazaribagh : हजारीबाग समाहरणालय सभागार में गुरुवार को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षा मानकों के पालन के लिए समिति में शामिल विभिन्न विभागों की ओर से की गई पहल की समीक्षा की गई. डीटीओ ने सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना प्रभावित व्यक्ति को तत्काल समुचित इलाज के लिए के लिए 108 एंबुलेंस की सेवा को तत्पर एवं सुलभ बनाने सहित रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम स्तर पर लाने का निर्देश दिया. साथ ही सिविल सर्जन को गोल्डन आवर में मदद करने वाले गुड समरिटन को प्रोत्साहित करने के लिए चिह्नित करने की भी बात कही. वहीं प्रभावित क्षेत्रों में लाइट्स, प्रचार-प्रसार के लिए राजमार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों पर डिस्प्ले बोर्ड की संख्या बढ़ाने एवं आकार को बड़ा करने का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया गया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-criminals-looted-2-50-lakhs-from-women/">रांची

: एक तरफ SSP कर रहे थे सुरक्षा का मुआयना, दूसरी तरफ अपराधियों ने महिला से लूट लिए 2.50 लाख

ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर

पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि मोटर वाहन एक्ट के तहत ओवर स्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइव वाहन चालकों, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले यात्रियों पर कार्रवाई करने एवं अनुज्ञप्ति रद्द करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया. यातायात व्यवस्था की सुगमता के लिए समय-समय पर शहरी और भीड़भाड़ इलाकों में अभियान चलाने का निर्देश दिया. कोल माइनिंग कंपनी की ओर से परिवहन में प्रयुक्त मशीनरी व वाहनों का बीमा, फिटनेस, पीयूसी, टैक्स अप टू डेट करने का निर्देश दिया गया. वहीं खान, सड़क परिवहन में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के लिए एवं राष्ट्रीय राज्य मार्ग के सर्विस रोड में अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों पर चालान करने का निर्देश जारी करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने सबंधित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को सड़क-सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. दूसरी खबर

मिठाइयों व अन्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/food-visit_780-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने शहरी क्षेत्र में चलाया अभियान Hazaribagh : मिठाइयों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच को लेकर डीसी नैंसी सहाय और अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच के लिए कई प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों का सैंपल एकत्रित किया. इस क्रम में उन्होंने गुरुवार को मेसर्स शारदा स्वीट्स एंड बेकरी से रसगुल्ला और सदानंद मिष्ठान भंडार से जांच के लिए खोवा का सैंपल लिया. इसे भी पढ़ें-जैनामोड़">https://lagatar.in/jainamod-accident-four-dead-so-far-road-blocked-for-three-consecutive-days-in-protest/">जैनामोड़

हादसाः अबतक चार की मौत, विरोध में लगातार तीन दिनों से सड़क जाम

पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि त्योहार के दौरान में खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत बढ़ जाती है. इसलिए नियमित रूप से इस प्रकार के जांच अभियान चलाए जाते हैं और खाद्य सुरक्षा के मानकों के उल्लंघन करने वालों पर निहित प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही