रिकार्ड मत से जीते महासचिव सुमन कुमार सिंह
तीसरी बार जीते प्रवीण, भरत कुमार और कुणाल लौटे दोबारा, मनमीत ने भी दर्ज की जीत
Hazaribagh : हजारीबाग जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में हंगामा के बाद मतदान की प्रक्रिया रोक दी गई थी. बार काउंसिल झारखंड के आदेश पर शनिवार को मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई. मतगणना में चौथी बार राजकुमार राजू अपराजेय बनकर उभरे और दूसरी बार हजारीबाग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने. इससे पूर्व राजकुमार राजू राज्य बार के सदस्य हैं और पूर्व में महासचिव का पद संभाल चुके हैं. महासचिव पद के प्रत्याशी सुमन कुमार सिंह ने सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए रिकार्ड मत से चुनाव में जीत दर्ज की. उन्होंने 217 वोट से निकटतम प्रतिद्वंदी दुर्गा प्रसाद जायसवाल को हरा दिया. वहीं भरत कुमार ने दूसरी बार कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. इसी तरह दो बार कार्यकारिणी में अपना लोहा मनवा रहे प्रवीण कुमार सिंह ने सह कोषाघ्यक्ष पर जीत का परचम लहराया. वहीं उपाध्यक्ष पद पर विजय कुमार सिंह ने जीत दर्ज की. विजय कुमार सिंह को 187 मत मिले. उन्होंने शैलेंद्र सिन्हा को 26 मत से हराकर यह सफलता पायी. सचिव पुस्तकालय में कुणाल कुमार ने जीत दर्ज की. इससे पहले कुणाल कुमार कार्यकारिणी सदस्य थे और दूसरी बार जीत दर्ज की. नई समिति में भाजपा नेता मनमीत कुमार उर्फ मनमीत अकेला ने भी जीत दर्ज की.
इसे भी पढ़ें-रांची : जिला के हॉकी खिलाड़ियों को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी देखने के लिए किया आमंत्रित
फूल माला पहनाकर विजयी प्रत्याशियों का स्वागत
चुनाव का रिजल्ट जारी होते हीं उत्साहित समर्थकों ने अपने-अपने विजयी प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया. अबीर गुलाल उड़े और मिठाइयां भी बांटी गई. अध्यक्ष के साथ दोबारा चुनाव जीत कर आए महासचिव सुमन कुमार सिंह ने कहा कि उनकी नीति पर अधिवक्त्ताओं ने मुहर लगा दी है. आने वाले दिनों में हजारीबाग बार एसोसिएशन नई ऊंचाई को स्पर्श करेगा.
उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार को मिले मत
विजय कुमार सिंह – 187
अजय कुमार – 119
रंजन प्रसाद-55
अशोक कुमार सिन्हा -58
ममता कुमारी- 94
शैलेन्द्र कुमार सिन्हा- 159
शंभू कुमार-71
गोवर्धन साव्र- 70
अभय कुमार सिंह-12
महासचिव पद के लिए
सुमन कुमार सिंह-344
महावीर प्रसाद- 54
दुर्गा प्रसाद जायसवाल- 127
राज प्रकाश- 134
हीरालाल- 103
रंजीत कुमार राणा-57
कोषाध्यक्ष
कौलेश्वर प्रसाद कुशवाहा-153
दिलीप कुमार सिन्हा-228
संतोष कुमार ठाकुर-100
मनोज कुमार यादव-71
भरत कुमार- 246
आशीष कुंदन-20
इसे भी पढ़ें-हजारीबाग : सरकार के खिलाफ खूब बरसे खतियान संघर्ष समिति के नेता
सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए
प्रदीप साव-38
प्रवीण कुमार सिंह- 255
कुमार ज्योति भूषण-
विष्णु दयाल कुशवाहा-55
मोहम्मद इम्तियाज – 110
सुरेश कुमार वर्मा- 125
सचिव लाइब्रेरी
राजेश कुमार सिन्हा- 26
स्वप्न कुमार- 83
विनोद कुमार सिन्हा-28
योगेंद्र राणा- 27
विकास कुमार- 65
कुणाल कुमार -299
संत कुमार दीक्षित-105
कमाल अवरोही-106
राजेश कुमार शर्मा – 82
संयुक्त सचिव प्रशासनिक
रंजीत कुमार सिन्हा-36
प्रमोद कुमार सिंह-231
अनुज कुमार राय-34
दीपक कुमार-265
निवेदिता श्री-257
कार्यकारिणी सदस्य
धनेश्वर महतो-160
इंद्र कुमार पंडित-208
दीपक कुमार-126
वेकटेश्वर भवानी- 108
अनुराधा मिश्रा-425
डा चंदन कुमार- 229
संगीता सिन्हा-208
राजेश कुमार रंजन -180
वैभव कुमार-225
चंद्रिका प्रसाद-289
गौरी शंकर प्रसाद-251
आशीष कुमार दुबे-203
सुबोध कुमार भगदेश-91
उत्तम कुमार सिंह-204
अशोक कुमार- 96
विजय कुमार- 56
शिवदत कुमार-320
राहुल कुमार-214
मनमीत कुमार-228
मो. शहजाद अनवर-225
मनोहर साव-211
मनोज कुमार शर्मा- 149
मोहम्मद शाह-153
भैया सुमित सिन्हा -325