पूर्व विधायक प्रतिनिधि, महिला मोर्चा के अध्यक्ष और कांग्रेस सेवा दल के प्रखंड अध्यक्ष ने एक साथ दिया इस्तीफा
बड़कागांव में राजनीतिक चर्चा गर्म, पार्टी को उठाना पड़ सकता है नुकसान
Barkagaon : बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस कमेटी को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस पार्टी के तीन नेताओं एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इनमें बड़कागांव कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के पूर्व विधायक प्रतिनिधि हरली गांव निवासी उपेंद्र कुमार, कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष नापो निवासी गीता देवी और कांग्रेस सेवा दल के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है. सभी लोगों अपने-अपने इस्तीफे में कांग्रेस पार्टी के लिए 15-20 साल से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी के लिए काम करने की बात कही. परंतु अब अपने निजी कार्यों की व्यस्तताओं की वजह से कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही है. तीनों नेता कांग्रेस पार्टी के लिए बड़कागांव प्रखंड में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं. अब यह तीनों नेताओं को कांग्रेस से चले जाने से वर्तमान कांग्रेस विधायक को कहीं ना कहीं नुकसान उठाना पड़ सकता है. इधर इस कांग्रेस पार्टी से तीनों नेताओं के इस्तीफा देने के साथ ही बड़कागांव प्रखंड में राजनीतिक गरमा गई है और यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर इन तीनों नेताओं की आगे की रणनीति क्या होगी.
इसे भी पढ़ें :धनबाद: सिंदरी कार्यालय में लक्की सिंह के भाजपा में आने पर हुआ भव्य स्वागत
दूसरी खबर
कांग्रेस ने पंजाब सीएम का फूंका पुतला
Hazaribagh : कृष्ण बल्लभ आश्रम से डिस्ट्रिक्ट मोड़ तक जुलूस निकाल कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ज्ञानी मेहता के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम का पुतला फूंका. दरअसल कांग्रेस पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधायक सुखलाल खेड़ा की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान का पुतला दहन किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ व किसान नेता दिगंबर कुमार मेहता ने कहा कि किसान प्रकोष्ठ राष्ट्राध्यक्ष की गिरफ्तारी भगवत सिंह मान की मनमानी है. उन्हें अविलंब रिहा किया जाए. मौके पर इंटक जिला अध्यक्ष मिथिलेश दूबे, बिनोद सिंह, रविंद्र सिंह, केडी सिंह, सुरेंद्र सिंह, मकसूद आलम, महासचिव दिलीप कुमार रवि, विजय सिंह, मुंगेश्वर चौधरी, परवेज अहमद, विजय सिंह, मो मुश्ताक, ललितेश्वर चौधरी, जावेद इकबाल, राजेंद्र मेहता, कृष्णा कुशवाहा, मनोज मेहता, अशोक ठाकुर, रोहन ठाकुर, सोहन मेहता, अनिल कुमार, भैया अजीत सिंह, अजय यादव, श्रवण कुमार मेहता, परमेश्वर रजक, शत्रु यादव आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :धनबाद: राजगंज में खनन विभाग की छापेमारी, 2 ट्रक जब्त