Hazaribagh : हजारीबाग नगर निगम में भाजपा समर्थित महापौर और वार्ड पार्षद निगम के हालात और जन समस्याओं को लेकर गंभीर हैं. इस लोगों ने आंदोलन का मन बना लिया है. भाजपा जिला मुख्यालय अटल भवन के सभागार में वार्ड पार्षद सह नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता उर्फ बबन गुप्ता की अध्यक्षता में वर्तमान एवं पूर्व वार्ड पार्षदों के साथ सोमवार को बैठक की गयी. बैठक में महापौर रौशनी तिर्की एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का कैंप सिमडेगा में शुरू
बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों तथा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि हजारीबाग महानगर की जनसमस्याओं को लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ 29 अप्रैल को भाजपा धरना प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि इस बाबत सोमवार को महापौर, बर्तमान पार्षदों तथा पूर्व पार्षदों के साथ बैठक कर रणनीति बनायी गयी.श्री यादव ने कहा कि हेमंत सरकार की गलत नीति की वजह से महानगर में निवास करनेवाले लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में प्रशासन विफल है.
इसे भी पढ़ें-झारखंड में बनेंगे 100 स्मार्ट विलेज, वन अंब्रेला नीति के तहत होगा विकास : बादल
वही महापौर रोशनी तिर्की ने कहा कि निर्वाचित वार्ड पार्षदों तथा महापौर के द्वारा शहर के विकास के एजेंडे पर अमल नहीं करना सरकार की सह पर प्रशासन की विफलता मानी जायेगी. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की वजह से आज महानगरों की स्थिति खस्ताहाल हो गयी है. लोग सड़कों पर उतरने के लिए विवश हैं. अतः 29 अप्रैल को भाजपाइयों के साथ आम जनता भी धरना प्रदर्शन में भाग लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ मुखर होगी. बैठक में मुख्य रूप से नगर पश्चमी मंडल अध्यक्ष विवेक बरियार,वार्ड पार्षद सोनी छेत्री कृष्णा,अंगेश कुमार शर्मा,दीपक सिंह,सुबोध पासवान,प्रफुल्ल सिंह,मोना देवी,रेखा सिंह,सुमित्रा देवी,बलदेव राम,निवेदिता रॉय,राजू सिंह,कुलदीप कृष्णा उपस्थित थे.