Hazaribagh: सदर प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद याद किये गये. सदर प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम पौता पहाड़ी से शुरु हुआ. फिर तुरांव से वापस मरहेता चौक पहुंचा. चौक पर भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 134वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया. फिर भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आम सभा तब्दील हो गई.
जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी और फारसी के विद्वान थे. स्वाधीनता संग्राम में इस सदी के प्रारंभ में ही कूद पड़े थे. प्रथम महायुद्ध 1914-1918 और द्वितीय महायुद्ध 1939-1945 दोनों महायुद्धों के काल में कारावास भुगतने वाले संभवत: वे ही एकमात्र नेता थे. मदीना के मुफ्ती का यह पौत्र मुस्लिमों को संगठित कर देश के राष्ट्रीय प्रवाह में कायम रखने में सफल रहा. भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में हजारीबाग सभा प्रभारी डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने भी अपना विचार रखा. मेहता ने कहा कि पिछले सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का कन्याकुमारी से लगातार जारी है. यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से 3,570 किमी दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी.
इसे भी पढ़ें– रामसेतु को राष्ट्र की धरोहर घोषित करे पीएम मोदी, नहीं तो 2024 में हिंदुत्ववादी ताकतें भाजपा को हरा देगी : सुब्रमण्यम स्वामी
मेहता ने कहा कि उसी तर्ज पर जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों से बूथ स्तर पर भारत जोड़ो कार्यक्रम जारी रहेगा. मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि शशि मोहन सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, मंडल अध्यक्ष लालधारी राम, जावेद इकबाल, उपेन्द्र कुशवाहा, राम चन्द्र मेहता, मो. हमजा, मो. मिन्हाज, अनवर हुसैन, ललिता देवी, मोहन राम, अनिता देवी, मोनिका देवी, नीलिमा कुमारी, कांति देवी, सुरेश चन्द्र मेहता, टिंकू महतो, दिनेश कुमार, राजेन्द्र राम, अर्जुन कुमार और गुलशन कुमार के अलावा कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें– कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर हल्ला बोला, कहा, मोदी के दो भाई… ईडी और सीबीआई…