Hazaribagh: जिले भर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गयी. जिला प्रशासन, राजनीतिक पार्टी समेत कई संगठनों ने बिरसा मुंडा को नमन किया. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक नैन्सी सहाय, पुलिस अधीक्षक चौथे मनोज रतन, डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, नगर प्रशासक शैलेंद्र लाल, सीडीओ सदर विद्याभूषण कुमार ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कृतज्ञता व्यक्त की. वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर स्थानीय पुराना बस स्टैंड हजारीबाग स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया जिला संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत शत नमन.
इसे भी पढ़ें–हजारीबाग : भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, मेडिका रेफर