Hazaribagh: शैलेन्द्र कुमार यादव को हजारीबाग कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. कांग्रेस पार्टी की घोषणा के बाद बधाई देने वालों तांता लग गया. कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी. बता दें कि शैलेन्द्र कुमार यादव 2004-2005 में एनएसयुआई के जिलाध्यक्ष बनकर छात्र संगठन में जीत दर्ज कराई. विनोबाभावे विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर अधिकार अधिनियम में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया. इसके बाद 2007-2008 में सर्वश्रेष्ठ जिला अध्यक्ष के रूप में उन्हें सम्मानित किया गया था.
इसे भी पढ़ें–लखीसराय में गैस सिलेंडर में लगी आग, झुलसकर दो किशोर की मौत
सबसे अधिक मतों से जीते थे शैलेन्द्र यादव
शैलेन्द्र कुमार यादव सम्पूर्ण झारखंड में सबसे अधिक मतों से जीत कर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने. इन्हें कोविड के समय प्रवासी मज़दूरों के लिए बनाई गई केन्द्रीय कोर कमेटी में अच्छा कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ जनसेवक के सम्मानित किए गए थे.
कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
शैलेन्द्र यादव के जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में बरही विधायक उमाशंकर अकेला, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद, राजीव गांधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव, अवधेश कुमार सिंह, आबिद अंसारी, शशि मोहन सिंह, मनोज नारायण भगत, साजिद हुसैन, लाल बिहारी सिंह, मिथिलेश दुबे, निसार खान, प्रकाश यादव, गोविंद राम, संजय तिवारी, डाॅ. दीपक बंधू, गुड्डू सिंह, जावेद इकबाल, ओमप्रकाश गोप, रवि सिंह, सदरूल होदा, मंसूर आलम, बिनोद सिंह, राजू चौरसिया, तारिक रजा, अफरोज आलम, सैयद अशरफ अली, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, मकसूद आलम, तसलीम अंसारी, विजय कुमार सिंह, शुभम जायसवाल, रोहन ठाकुर के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें–देवघर : 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियान आभार यात्रा को करेंगे संबोधित
[wpse_comments_tempate]