Ranchi : झारखंड राज्य आयुष चिकित्सा परिषद की स्थापना के सृजित पदों का वित्तीय वर्ष 2023-24 में व्यय के लिए 14 लाख 13 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. इस राशि से वेतन और कार्यालय व्यय पर खर्च किया जाएगा. राशि की निकासी व व्ययन पदाधिकारी झारखंड राज्य आयुष चिकित्सा परिषद के निबंधक होंगे. वहीं राशि के नियंत्रित पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे.
इसे भी पढ़ें –BREAKING NEWS : धनबाद : गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की ज़ब्ती के लिए जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस
3 करोड़ 8 लाख 56 हजार 500 रुपए का अतिरिक्त आवंटन
वहीं जिला चिकित्सा पदाधिकारी एवं मुख्यालय के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में व्यय के लिए 3 करोड़ 8 लाख 56 हजार 500 रुपए का अतिरिक्त आवंटन किया गया है. आवंटित राशि की निकासी व व्ययन पदाधिकारी निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं, संबंधित जिले के सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी होंगे. जबकि राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे.
जिलावार आवंटित राशि की विवरणी
-सिविल सर्जन बोकारो: 34212
-सिविल सर्जन धनबाद: 10872364
-सिविल सर्जन दुमका: 8175150
-सिविल सर्जन गुमला: 4500000
-सिविल सर्जन जमशेदपुर: 556712
-सिविल सर्जन लातेहार: 124800
-सिविल सर्जन रांची: 666250
-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बोकारो: 5544212
-निदेशालय: 382800
इसे भी पढ़ें –चारा घोटाला : CBI कोर्ट ने दोषियों को दी चार-चार साल सश्रम कारावास की सजा