Ranchi : खेल प्रेमियों ने राजधानी रांची के किसी भी चौक या चौराहे का नामकरण हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम पर करने एवं उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की है. इस सम्बध में मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को स्पोर्ट्स लवर एसोसिएशन एवं रांची जिला मलखंब संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक ज्ञापन रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय को उनके नगर निगम स्थित कार्यालय में जाकर सौंपा. ज्ञापन जिला मलखंब संघ के सचिव आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में सौंपा गया.
इसे भी पढ़ें-विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों ने पुलिस के चोरी गई स्कूटी नहीं ढूंढ़ने पर किया धरना-प्रर्दशन
झारखंड में हॉकी खेल काफ़ी लोकप्रिय है
ज्ञापन में कहा गया है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती को पूरे देश में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है.पूरे देश में खेल के प्रोत्साहन के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा कई तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी उनकी याद में किया जाता है.परन्तु झारखंड की राजधानी रांची में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा न होना यह राज्य सरकार,नगर निगम,खेल संघों,खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए दुर्भाग्य की बात है. इसको लेकर सभी आहत हैं. मालूम हो कि झारखंड में हॉकी खेल काफ़ी लोकप्रिय है.यहां के खिलाड़ीगण कम संसाधनों के बावजूद झारखंड का नाम पूरे देश में रौशन कर रहें है.हॉकी खेल का झारखंड से बहुत गहरा रिश्ता रहा है. ओलंपियन जयपाल सिंह मुंडा ,सिलवांनुस डुंग डुंग ,अशुंता लकड़ा, ,सलीमा टेटे, निकी प्रधान आदि कई खिलाड़ियों ने अपना और झारखंड का नाम पूरे देश में रौशन किया है.इसी को ध्यान में रखते हुए खेलप्रेमियों ने कहा कि राजधानी रांची के किसी भी चौक-चौराहे का नामकरण मेजर ध्यानचंद जी नाम पर होना चाहिये और उनकी प्रतिमा लगायी जानी चाहिये.इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन,अनुज वर्मा,गौरव अग्रवाल, मुकेश नायक,इस्निग्द गौरव समेत कई उपस्थित थे.यह जानकारी संस्था के सदस्य अमन ने दी है.