Ranchi : झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर, आत्मसमर्पण करने वाले 15 नक्सलियों को आर्थिक सहायता मिलेगा. इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने चाईबासा और गढ़वा डीसी को आदेश जारी किया है. ये सभी नक्सली चाईबासा और गढ़वा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. इन सभी 15 नक्सलियों को आर्थिक सहायता के लिए 17 लाख रूपया आवंटित किया गया है. जिनमें 13 नक्सलियों को एक-एक लाख रूपया और दो नक्सलियों को दो-दो लाख रूपया आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें –अमृतसर : राहुल गांधी ने स्वर्ग मंदिर में टेका माथा, सिर पर पटका पहने आये नजर
जानें आत्मसमर्पण करने वाले किस नक्सली को कितना मिलेगा राशि
– गोइनदा गागराई (चाईबासा): एक लाख
– शांति कांडुलना (चाईबासा): एक लाख
– सुरेश सिंह (रांची): दो लाख
– लोदरो लोहरा (खूंटी): एक लाख
– जयराम बोदरा (चाईबासा): एक लाख
– सरिता (सराइकेला): एक लाख
– सोमवारी (चाईबासा): एक लाख
– भारतम अंगारिया (चाईबासा): एक लाख
– कुसनू सिरका (ओडिशा): एक लाख
– तुंगीर पूर्ति (चाईबासा): एक लाख
– पतोर कोड़ा (चाईबासा): एक लाख
– कुलदीप (रांची): एक लाख
– अमन गंझू (औरंगबाद): दो लाख
– संतोष भुइयां (पलामू): एक लाख
इसे भी पढ़ें –सीएम हेमंत ने जयपाल सिंह स्टेडियम का निरीक्षण किया, दिये कई दिशा-निर्देश