Ranchi : झारखंड में शनिवार को मिलाजुला मौसम रहने की संभावना है. मॉनसून के बादल छाए रहेंगे. सुबह में धूप भी निकल सकती है. बारिश के आसार बने रहेंगे. राजधानी समेत आसपास के जिलों में बारिश होगी. संथाल परगना में मॉनसून की सक्रियता बनी रहेगी. राज्य के अधिकतर हिस्सों का तापमान सामान्य रहेगा. संथाल परगना के जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री तक रह सकता है. जबकि पलामू और कोडरमा का तापमान भी इसी के आसपास रहेगा. रांची, बोकारो का तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. जमशेदपुर में सबसे अधिक 35 डिग्री अधिकतम तापमान होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें- CORONA UPDATE: राज्य के 10 जिले में नहीं मिला एक भी संक्रमित, एक्टिव केस घटकर 299
विभिन्न शहरों में शनिवार को संभावित तापमान
- शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
- रांची 31.0 22.0
- बोकारो 32.0 24.0
- पलामू 33.0 24.0
- दुमका 32.0 24.0
- जमशेदपुर 35.0 25.0
- देवघर 33.0 24.0
- गिरिडीह 33.0 25,0
- धनबाद 33.0 25.0
- हजारीबाग 32.0 22.0
- रामगढ़ 31.0 22.0
- कोडरमा 32.0 24.0
Subscribe
Login
0 Comments