Ranchi: राजधानी और आसपास के जिलों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. दिन के दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे. इससे बारिश होने के आसार हैं. राज्य के अंदर कहीं-कहीं गरज और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. पलामू और कोडरमा का तापमान 37 तक हो सकता है. यहां उमस की गर्मी परेशान करेगी.
इसे भी पढ़ें-
विभिन्न शहरों में शनिवार को संभावित तापमान (डिग्री में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 34.0 24.0
बोकारो 32.0 25.0
पलामू 37.0 28.0
दुमका 32.0 26.0
जमशेदपुर 35.0 26.0
देवघर 32.0 26.0
गिरिडीह 32.0 25.0
धनबाद 33.0 26.0
हजारीबाग 35.0 26.0
रामगढ़ 35.0 23.0
कोडरमा 36.0 28.0
इसे भी पढ़ें- रांची DTO से सरकार को जून में हुआ सामान्य रेवेन्यू कलेक्शन, मई में 40% का सहना पड़ा था घाटा