LagatarDesk : जब भी निवेश की बात आती है तो लोग अधिक ब्याज चाहते हैं. ग्राहक अच्छे ब्याज के साथ-साथ सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं. ऐसे में लोग Fixed Deposit में ही निवेश करना चाहते हैं. इसका कारण है कि इसमें गारंटी के साथ अच्छा रिटर्न मिलता है. शेयर बाजार की तुलना में FD में रिटर्न कम मिलता है. लेकिन FD शेयर बाजार की तुलना में ज्यादा सेफ होता है. FD में पैसा डूबने की चिंता नहीं होती है.
इसे भी डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=in.lagatar.com.news
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
SBI देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है. ग्राहक प्राइवेट बैंक में अपना पैसा निवेश करना नहीं चाहते हैं. लोग सरकारी बैंकों में पैसा निवेश करना ज्यादा सुरक्षित समझते हैं. SBI में Fixed Deposit में अच्छा रिटर्न मिलता है, साथ ही ये काफी सेफ भी होता है.
समय | ब्याज |
7 से 45 दिन | 2.9 फीसदी
|
46 से 179 दिन | 3.9 फीसदी
|
180 दिन से 1 साल | 4.4 फीसदी
|
1 साल से 2 साल | 4.9 फीसदी
|
2 से 3 साल | 5.1 फीसदी
|
3 से 5 साल | 5.3 फीसदी
|
5 से 10 साल | 5.4 फीसदी
|
इसे भी पढ़े:श्रीलंका ने रद्द किया ETC करार, इस राष्ट्रीय शर्म को भी छिपा गया मेन स्ट्रीम मीडिया
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
PNB देश का दूसरा सबसा बड़ा सरकारी बैंक है. PNB में भी ग्राहकों को अच्छी ब्याज दर मिल रही है. साथ ही पैसे सुरक्षित भी हैं. PNB में Fixed Deposit पर ब्याज दर इस प्रकार हैं :
समय | ब्याज |
7 से 45 दिन | 3 फीसदी |
45 दिन से 1 साल | 4.5 फीसदी |
1 साल से 3 साल | 5.20 फीसदी |
5 साल से 10 साल | 5.25 फीसदी |
इसे भी पढ़े : राज्यसभा में पीएम बोले- एमएसपी है और रहेगा, जो मनमोहन ने कहा, वह मोदी कर रहा, कांग्रेस गर्व करे
एचडीएफसी बैंक (HDFC)
Fixed Deposit के लिए HDFC बैंक भी अच्छा विकल्प है. प्राइवेट बैंकों में यह सबसे टॉप बैंकों में से एक है.
समय | ब्याज |
7 से 29 दिन | 2.5 फीसदी |
30 दिन से 90 दिन | 3 फीसदी |
91 दिन से 6 महीने | 4.40 फीसदी |
1 साल से 2 साल | 4.90 फीसदी |
2 से 3 साल | 5.15 फीसदी
|
3 से 5 साल | 5.30 फीसदी
|
5 से 10 साल | 5.50 फीसदी
|
इसे भी पढ़े :चमोली में मची तबाही से 14 लोगों की गई जान, 170 अभी भी हैं लापता, रेस्क्यू जारी
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
आप चाहें तो बैंक ऑफ बड़ौदा में Fixed Deposit करवा सकते हैं.
समय | ब्याज |
7 से 25 दिन | 2.8 फीसदी |
26 दिन से 180 दिन | 3.7 फीसदी |
180 दिन से 270 दिन | 4.3 फीसदी |
271 से 1 साल से कम | 4.4 फीसदी |
1 साल से 2 साल | 5 फीसदी |
2 से 3 साल | 5.10 फीसदी |
3 से 10 साल | 5.25 ब्याज |
केनरा बैंक (CANARA)
इस वक्त केनरा बैंक में भी Fixed Deposit कराने पर भी अच्छा ब्याज मिल रहा है.
समय | ब्याज |
7 से 45 दिन | 2.95 फीसदी |
46 दिन से 60 दिन | 3.90 फीसदी |
61 दिन से 90 दिन | 3.90 फीसदी |
91 से 120 दिन | 4.0 फीसदी |
121 से 179 | 4.0 फीसदी |
180 से 364 दिन | 4.45 फीसदी |
365 दिन के लिए | 5.25 ब्याज |
1 साल से 2 साल | 5.20 फीसदी |
2 साल से 3 साल | 5.40 फीसदी |
3 साल से 10 साल | 5.50 फीसदी |
इसे भी पढ़े :पहले भारत था कर्जदार, लेकिन अब बन गया है कर्जदाता : अनुराग ठाकुर