Ranchi : राजधानी रांची समेत झारखंड के सभी जिलों में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है. राज्य में जनवरी2023 से लेकर 20 फरवरी 2023 तक कुल 581 जागरूकता अभियान चलाया गया है. जिनमें 65,137 लोगों को जागरूक किया गया. वहीं जनवरी माह में 409 सड़क दुर्घटना हुई थी. जबकि 20 फरवरी तक मात्र 136 सड़क दुर्घटनाएं हुई है. जिससे स्पष्ट होता है कि पुलिस द्वारा एमवी एक्ट के धाराओं को सुचारू रूप से लागू किया जा रहा है एवं ट्रैफिक नियमों का पालन किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – ढुल्लू महतो को बेल के लिए करना होगा इंतजार, HC ने मांगी केस डायरी
जानें किस जिले में कितने लोगों को किया गया जागरूक
जनवरी के प्रारंभ से 20 फरवरी 2023 तक सड़क सुरक्षा को लेकर पूरे राज्य में 65137 लोगों को जागरूक किया गया. जिनमें रांची में 4610, गुमला में 1756, लोहरदगा में 645, सिमडेगा में 1000, खूंटी में 789, चाईबासा में 4945, सरायकेला में 8976, पलामू में 4305, गढ़वा में 4825, लातेहार में 2052, हजारीबाग में 2500, रामगढ़ में 425, कोडरमा में 850, चतरा में 7382, गिरिडीह में 1465, धनबाद में 2000, बोकारो में 3557, देवघर में 840, जामताड़ा में 2222, गोड्डा में 4790, पाकुड़ में 1920 और साहिबगंज में 3383 लोगों को जागरूक किया गया.
इसे भी पढ़ें – शनिवार को खत्म हो रहा दीपक प्रकाश का कार्यकाल, आज या कल हो सकती है नये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा