Ranchi : दरभंगा से रांची की विमान सेवा पांच जुलाई शुरू नहीं होगी. इस नयी सेवा को इंडिगो ने कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया है. फिलहाल दरभंगा से कोलकाता और हैदराबाद के लिए दो अलग नयी विमान सेवाओं का परिचालन पांच जुलाई के शुरू होगा. पूर्व में इंडिगो ने इन दोनों विमान सेवाओं को वाया रांची से होकर उड़ान शुरू करने की योजना बनायी थी. कंपनी के अनुसार तकनीकी कारणों से रांची-दरभंगा की उड़ानों को कुछ अवधि के लिए स्थगित किया गया है. लेकिन आनेवाले दिनों में इन शहरों के साथ रांची के लिए उड़ाने शुरू होगी. अभी विभिन्न एयरपोर्ट पर महामारी के कारण रांची समेत कई एयरपोर्ट से अभी सीमित सेवाओं का ही परिचालन किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – गोड्डा : बसों के परिचालन की अनुमति से बढ़ी स्टैंडों में रौनक, रांची, जसीडीह व पाकुड़ के लिए चली बसें
दरभंगा से कोलकाता और हैदराबाद की उड़ाने नान स्टॉप शुरू हो रही हैं
इंडिगो के एक अधिकारी ने बताया अभी दरभंगा से कोलकाता और हैदराबाद की उड़ाने नान स्टॉप शुरू हो रही हैं. समय सारिणी के साथ किराया भी निर्धारित किए गए है.
दरभंगा से कोलकाता का किराया 3,375 रु होगी. जबकि कोलकाता से दरभंगा का किराया 3,967 रु होगा. जबकि दरभंगा हैदराबाद का किराया 4,137 रुपए के करीब होगा.
इसे भी पढ़ें –रूपा तिर्की मामला : एके सिन्हा जस्टिस गुप्ता आयोग के सचिव बनाये गये
दरभंगा एयरपोर्ट से अभी छह से सात सेवाओं का परिचालन हो रहा
दरभंगा एयरपोर्ट से अभी छह से सात सेवाओं का परिचालन हो रहा है. लेकिन कोरोना को लेकर यहां से यात्री की आवाजाही अब धीरे-धीरे बढ़ रही है. यहां से स्पाइस जेट की विमानसेवाएं बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद के लिए उपलब्ध है. लेकिन यहां से इंडिगो की सेवाएं शुरू होने से यात्रियों को आकर्षित करने के लिए सस्ते किराए के ऑफर लुभाएगी. इससे उनका सफर सस्ता होगा. लेकिन मानसून सीजन के बाद त्यौहार सीजन के दौरान किराए बढ़ने से कंपनियों को लाभ होगा.
इसे भी पढ़ें –40 निकायों में 60 हजार ट्रेड लाइसेंस रिन्यूअल पेंडिंग, रांची में 37225 लाइसेंस का नवीकरण बाकी
इंडिगो की नयी विमान सेवा
सेक्टर | प्रस्थान | आगमन | किराया |
हैदराबाद-दरभंगा | 10.15 | 12.15 | 4,137 रु |
दरभंगा-हैदराबाद | 12.45 | 2.45 | 4,005 रु |
कोलकाता-दरभंगा | 1.10 | 2.25 | 3,967 रु |
दरभंगा-कोलकाता | 2.55 | 4.10 | 3,375 रु |
इसे भी पढ़ें – एक बेचैन राज्य का सुख-3, विद्रोहकाल