LagatarDesk : दिसंबर महीने के पहले दिन ही आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं. 1 दिसंबर यानी आज कमर्शियल सिलेंडर (19 कि.ग्रा.) के दामों में 103.50 रुपये का इजाफा हुआ है. कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट और ढाबा आदि जगहों पर खाना महंगा हो जायेगा. हालांकि जनता के लिए थोड़ी राहत की खबर है. क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी नहीं की है.
चेन्नई में 2200 के पार पहुंची कीमत
कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में 19 कि.ग्रा. वाले सिलेंडर की कीमत 100.50 रुपये बढ़ी है. यहां सिलेंडर की कीमत 2101 रुपये हो गयी है. पहले दिल्ली में इसकी कीमत 2000 रुपये थी. कोलकाता में सिलेंडर के दाम बढ़कर 2,174.5 रुपये हो गयी है. पहले इसकी कीमत 2073.5 रुपये थी. मुंबई में कमर्शियल गैस की कीमत 2,051 रुपये हो गयी है. पहले इसकी कीमत 1,950 रुपये थी. वहीं चेन्नई में 19 किग्रा वाले सिलेंडर के दाम बढ़कर 2,234.50 रुपये हो गया. पहले यहां इसकी कीमत 2,133 रुपये थी.
इसे भी पढ़े : ओडिशा-आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान जवाद का खतरा, 4 दिसंबर को भारी बारिश की चेतावनी
9 महीने में 568 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर
आपको बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां हर 15 दिनों में सिलेंडर के दाम बढ़ते या घटाते हैं. तेल कंपनियों ने नवंबर में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 265 रुपये बढ़ाये थे. इससे पहले भी अक्टूबर में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपये का इजाफा किया था. सितंबर में सिलेंडर के दाम 75 रुपये बढ़े थे. इस तरह तीन महीने में गैस 383.50 रुपये महंगा हुआ है. फरवरी में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1533 रुपये थे. जो दिसंबर में बढ़कर 2101 रुपये हो गये. इस तरह 9 महीने में कमर्शियल सिलेंडर 568 रुपये महंगा हो गया है.
कब कितने थे कमर्शियल सिलेंडर के दाम
महीना |
दिल्ली |
कोलकाता |
मुंबई |
चेन्नई |
दिसंबर 1,2021 |
2101 |
2,174.5 |
2,051 |
2,234.50 |
नवंबर 1, 2021 |
2000.5 |
2073.5 |
1950 |
2133 |
अक्टूबर 1, 2021 |
1736.5 |
1805.5 |
1685 |
1867.5 |
सितंबर 1, 2021 |
1693 |
1770.5 |
1649.5 |
1831 |
अगस्त 18, 2021 |
1640.5 |
1719.5 |
1597 |
1778.5 |
अगस्त 1, 2021 |
1623 |
1701.5 |
1579.5 |
1761 |
जुलाई 1, 2021 |
1550 |
1629 |
1507 |
1687.5 |
जून 1, 2021 |
1473.5 |
1544.5 |
1422.5 |
1603 |
मई 1, 2021 |
1595.5 |
1667.5 |
1545 |
1725.5 |
अप्रैल 1, 2021 |
1641 |
1713 |
1590.5 |
1771.5 |
मार्च 1, 2021 |
1614 |
1681.5 |
1563.5 |
1730.5 |
फरवरी 25, 2021 |
1519 |
1584 |
1468 |
1634.5 |
फरवरी 15, 2021 |
1523.5 |
1589 |
1473 |
1639.5 |
फरवरी 4, 2021 |
1533 |
1598.5 |
1482.5 |
1649 |