Search

 
 
 

इस्लामाबाद : हाईकोर्ट के बाहर से पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी, पाकिस्तानी रेंजर्स ने की कार्रवाई

 
Islamabad : आखिरकार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. उनकी गिरफ्तारी पाकिस्तानी रेंजर्स ने की है. इमरान खान हाईकोर्ट कई मामलों में जमानत के लिए पहुंचे थे. वो दिन से फौज के एक आला अफसर के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे.

फौज से दुश्मनी इमरान खान को पड़ी भारी

2018 में इमरान खान को प्रधानमंत्री फौज ने ही बनवाया था. बाद में ISI चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के ट्रांसफर के मुद्दे पर उनका उस वक्त के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा से विवाद हो गया. इसके बाद फौज ने शाहबाज शरीफ का दामन थाम लिया और इमरान की सरकार पिछले साल अप्रैल में गिरा दी. इसके बाद से खान फौज के खिलाफ बयानबाजी करने लगे. उन्होंने बाजवा को गद्दार तक कहा. रविवार को खान ने एक रैली में फौज के एक बड़े अफसर फैसल नसीर पर कत्ल की साजिश रचने का आरोप लगाया. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-students-returned-from-manipur-said-thanks-to-cm-hemant-soren/">बेरमो

: मणिपुर से लौटे विद्यार्थियों ने सीएम को कहा ‘थैंक्स’

फौज के अफसर पर इमरान खान ने कत्ल की साजिश रचने का लगाया था आरोप

सोमवार को फौज के मीडिया विंग ने एक वीडियो जारी किया. कहा- खान गलत इल्जाम लगा रहे हैं. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. इसके बाद इमरान ने मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट निकलने के पहले फिर एक वीडियो जारी किया. कहा- पाकिस्तान सिर्फ फौज का नहीं है. मैंने सच बोला है. एक फौजी अफसर दो बार मेरे कत्ल की साजिश रच चुका है. मैं मौत से नहीं घबराता. इसके बाद जैसे ही वो हाईकोर्ट पहुंचे. पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-children-unable-to-go-to-school-because-of-elephants-were-kept-in-kiriburu/">किरीबुरू

: हाथियों की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चों को किरीबुरू में रखा गया

पीटीआई ने गिरफ्तारी की पुष्टि की

पाकिस्तान के अखबार द डॉन ने बताया कि इमरान की पार्टी PTI ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. पार्टी के नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है. उन्होंने कहा- इमरान खान को अभी टॉर्चर किया जा रहा है. वो खान साहब को मार रहे हैं. पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इमरान के वकील का भी वीडियो शेयर किया गया है. पार्टी ने कहा कि हाईकोर्ट के बाहर इमरान को बुरी तरह पीटा गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही