Ranchi : झारखंड में शनिवार को मॉनसून कमजोर रहने की संभावना है. राज्य के कुछ हिस्सों में आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे. राजधानी समेत आसपास के जिलों में धूप खिल सकती है. इससे दिन में उमस भरी गर्मी का अहसास हो सकता है. संताल परगना के जिलों में तापमान में ज्यादा वृद्धि हो सकती है. धनबाद में भी उमस भरी गर्मी सता सकती है. यहां अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री तक हो सकता है. देवघर, दुमका आदि जिलों में भी उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है. बारिश की संभावना कम है, जबकि पलामू और कोडरमा का तापमान 32 से 33 डिग्री के करीब हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- राहत: झारखंड को मिली कोविशिल्ड की 2 लाख 74 हजार 480 डोज, जानिये किस जिले को मिली कितनी डोज
शनिवार को विभिन्न जिलों का तापमान
- जिला अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
- देवघर 36.0 26.0
- धनबाद 37.0 26.0
- दुमका 33.0 26.0
- गिरिडीह 32.0 25. 0
- कोडरमा 32.0 23.0
- पलामू 33.0 23.0
- बोकारो 32.0 24.0
- रामगढ़ 32.0 22.0
- हजारीबाग 31.0 21.0
- रांची 31.0 23.0
- जमशेदपुर 34.0 26.0
Subscribe
Login
0 Comments