Search

 
 
 

जमशेदपुर : आजादनगर में अधेड़ ने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी निवासी चार वर्षीय किशोरी के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है. उक्त व्यक्ति बच्ची का पड़ोसी है. इस संबंध में पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी मो. अकरम को गिरफ्तार कर लिया है. इधर, गुरुवार को पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा है. पुलिस कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराने की तैयारी में है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-if-not-alert-will-depend-on-cylinder-for-oxygen-deputy-commissioner/">साहिबगंज

: नहीं चेते तो ऑक्सीजन के लिए सिलेंडर पर हो जाएंगे निर्भर : उपायुक्त
आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात पीड़िता की मां ने थाना में आकर मामले की लिखित शिकायत की है. पीड़िता की मां ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले मो. अकरम उनकी चार साल की बेटी को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया. रात होने के कारण वह बेटी को ढूंढ़ते हुए अकरम के घर गई. उन्होंने पाया कि अकरम ने बेटी के कपड़े खोल दिए हैं और उसका मुंह दबाकर उसके साथ गलत करने का प्रयास कर रहा है. आरोपी को जेल भेजा जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही